ads banner
ads banner
ads banner buaksib
ads banner
ads banner buaksib
ads banner
खेलPKL 10 में Dabang Delhi KC के Deputy Coach होंगे अजय ठाकुर

PKL 10 में Dabang Delhi KC के Deputy Coach होंगे अजय ठाकुर

PKL 10 में Dabang Delhi KC के Deputy Coach होंगे अजय ठाकुर

Deputy Coach of Dabang Delhi KC in PKL 10: वीवो प्रो कबड्डी लीग (PKL), भारत की दूसरी सबसे लोकप्रिय खेल लीग अक्टूबर 2022 में वापस आ गई थी। नई प्रतिभाओं की खोज, प्रसारण आदि जैसे कई स्तरों पर सीज़न सफल रहा।

ज्ञात हो कि प्रो कबड्डी लीग के सीजन 9 में कुल 132 लीग मैच खेले गए थे, इसके अलावा 5 और मैच हुए थे यानी कि कुल 137 मैच हुए थे। वहीं इस बार का खिताब जयपुर पिंक पैंथर्स के नाम रहा। जयपुर ने PKL इतिहास में दूसरी बार खिताब जीता है।

भारत और अन्य देशों जैसे ईरान, श्रीलंका, जापान, दक्षिण कोरिया के कई खिलाड़ी हर सीजन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। कबड्डी का खेल दुनिया भर में लोकप्रिय हो रहा है।

जल्द शुरू होगा PKL 10

प्रो कबड्डी लीग का दसवां संस्करण जल्द ही निर्धारित किया जाएगा। इससे पहले नीलामी होगी। फिलहाल सीजन 10 और इसकी नीलामी की तारीखों के बारे में कोई अपडेट नहीं है।

अजय ठाकुर बने दिल्ली के नये डिप्टी कोच

इससे पहले नीलामी में टीमों में बड़े बदलाव हो रहे हैं। पद्मश्री और अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर (Kabaddi Player Ajay Thakur) को सीजन 8 चैंपियन दबंग दिल्ली केसी के सहायक कोच (Deputy Coach of Dabang Delhi KC in PKL 10) के रूप में नियुक्त किया गया है।

वह भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान हैं। वह बेंगलुरु बुल्स (सीज़न 1, 2), पुनेरी पल्टन (सीज़न 3, 4), तमिल थलाइवास (सीज़न 5, 6, 7) और दबंग दिल्ली केसी (सीज़न 8) के लिए खेल चुके हैं।

अजय ठाकुर (Ajay Thakur) चोट के कारण सीजन 8 में लीग से बाहर हो गए। सीजन 9 में वह नीलामी के लिए उपलब्ध नहीं थे। अब वह कोचिंग स्टाफ में रामबीर सिंह खोखर (Rambir Singh Khokhar) के डिप्टी होंगे।

दबंग दिल्ली ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

दबंग दिल्ली ने इस बात का ऐलान अपने सोशल मीडिया पर किया। खोखर और सहायक कोच (Deputy Coach of Dabang Delhi KC in PKL 10) अजय ठाकुर के मार्गदर्शन में, टीम अपना दूसरा खिताब जीतकर गौरव वापस लाने की कोशिश करेगी।

बता दें कि अजय ठाकुर के नाम का ऐलान करने से पहले दंबंग दिल्ली ने सीजन 10 के लिए नए होड़ कोच का भी ऐलान किया है। दिल्ली ने रामबीर सिंह खोखर को अपना हेड कोच नियुक्त किया है।

ये भी पढ़े: PKL Tie-breaker Format | पीकेएल में टाई-ब्रेकर फॉर्मेट कैसे काम करता है?

  • कबड्डी टूर्नामेंट सीरीज
  • PKL 10
Aditya Jaiswal
Aditya Jaiswalhttps://prokabaddilivescore.com/
आपका प्रो कबड्डी सूचना स्रोत। नवीनतम कबड्डी समाचार संवाददाताओं में से एक जो खेल पर कहानियां और रिपोर्ट लिखता है।

प्रो कबड्डी न्यूज़ इन हिंदी

कबड्डी हिंदी लेख