Ancient Sports Event in Ayodhya: रामनवमी एक ऐसा त्योहार है जिसे पूरे देश में, विशेष रूप से उत्तरी क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
भगवान राम के जन्म की स्मृति में यह त्योहार भगवान विष्णु के पृथ्वी पर अवतरण का जश्न मनाता है। और इसे खास बनाने के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने अयोध्या में एक सप्ताह तक चलने वाला उत्सव आयोजित करने का फैसला किया है। प्राचीन खेलों (Ancient Sports Event in Ayodhya) की मेजबानी से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक, यहां आप इस कार्यक्रम में क्या उम्मीद कर सकते हैं।
अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर पहली बार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कुल मिलाकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 10 दिनों तक भव्य तरीके से राम नवमी मनाई जाएगी।
यह आखिरी रामनवमी पर्व है जब भगवान राम लला अस्थाई मंदिर में विराजमान होंगे। अगले वर्ष से भगवान राम लला अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।
22 मार्च से होगी महोत्सव की शुरुआत
ट्रस्ट 22 मार्च से राम जन्मोत्सव समारोह की शुरुआत करेगा। प्रतिदिन शाम 6 से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य स्तरीय सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता (Ancient Sports Event in Ayodhya) एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भजन संध्या स्थल पर राम की पैड़ी पर शाम 6 से 10 बजे तक खेलकूद व शाम 4 से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 22 मार्च को मैराथन और साइकिल दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लता मंगेशकर चौक से सरयू आरती घाट तक 21 किमी की दूरी तय की जाएगी।
होंगे एक दर्जन से अधिक प्राचीन खेल
साइकिल रेस, खो-खो, तलवारबाजी, कबड्डी (Kabaddi), नौकायन, वॉलीबॉल और दंगल सहित एक दर्जन से अधिक प्राचीन खेल प्रतियोगिताएं (Ancient Sports Event in Ayodhya) आयोजित की जाएंगी।
काव्य गोष्ठी और संगीत कार्यक्रम भी होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कवियों एवं संगीतकारों तथा उभरते हुए कथावाचकों को वरीयता दी जायेगी। ट्रस्ट उभरते हुए कलाकारों और खिलाड़ियों को एक मंच देना चाहता है ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।