ads banner
ads banner
ads banner buaksib
ads banner
ads banner buaksib
ads banner
क्लबडिफेंडर्स द्वारा टैकल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फेमस मूव्स

डिफेंडर्स द्वारा टैकल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फेमस मूव्स

डिफेंडर्स द्वारा टैकल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फेमस मूव्स

कबड्डी में डिफेंडर्स का मतलब केवल ताकत दिखाना ही नहीं होता है।

डिफेंडिंग के दौरान कई ऐसे मूव्स का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी मदद से रेडर्स को रोका जा सके।

डिफेंडिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाली मूव्स के लिए सही टाइमिंग और अच्छी तकनीक काफी जरूरी होती है।

आइए एक नजर डालते हैं कबड्डी के कुछ सबसे मशहूर डिफेंडिंग स्किल पर।

पीकेएल में खूब होता है एंकल होल्ड का इस्तेमाल –

एंकल होल्ड डिफेंस के सबसे अहम स्किल में से एक है। इसमें डिफेंडर नीचे

बैठकर रेडर के एंकल को पकड़ता है और उसे रोकता है। कई बार डिफेंडर्स डाइव

लाकर रेडर के एंकल को पकड़ते हैं और इसे डाइविंग एंकल होल्ड कहते हैं।

रविंदर पहल और सुरेन्दर नाडा जैसे दिग्गजों ने सटीक एंकल होल्ड के उदाहरण दुनिया के सामने पेश किए हैं।

2 ब्लॉक में लगती है काफी ताकत –

यह मूव पूरी तरह से ताकत पर निर्भर करती है। यह काफी खतरे वाला मूव है जिसमें डिफेंडर

को अपना पूरा शरीर झोंकना होता है। डिफेंडर इंतजार करते हैं कि रेडर डीप जाए और इसके बाद उसके निकलने के रास्ते

को ब्लॉक किया जाता है।

3 चेन टैकल में दिखता हैं टीम वर्क –

चेन टैकल में कई डिफेंडर्स साथ आकर रेडर को रोकने की कोशिश करते हैं।

अक्सर दो डिफेंडर्स चेन बनाते हैं और साथ में रेडर पर हमला करते हैं। चेन लेकर आने वाले डिफेंडर्स थोड़ा झुके होते हैं

ताकि रेडर उनके नीचे से निकलकर भाग ना सके।

4 डैश करना आज भी आंखों में लाता है चमक –

किसी रेडर को मैट से डैश करके बाहर आज भी कबड्डी की डिफेंस का सबसे अच्छा

दिखने वाला मूव लगता है। इस मूव में डिफेंडर तेजी से आकर रेडर को धक्का देकर मैट से बाहर करते हैं।

 

Navneet Tapdiya
Navneet Tapdiyahttps://prokabaddilivescore.com/
कबड्डी सदियों से है और भारत में सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। कबड्डी दो टीमों के बीच खेला जाता है, प्रत्येक टीम में सात खिलाड़ी होते हैं।

प्रो कबड्डी न्यूज़ इन हिंदी

कबड्डी हिंदी लेख