Raider Sonali Shingte ruled Out Of Asiad 2022: भारतीय कबड्डी टीम में एशियन गेम्स की तैयारियां जोरों पर हैं। IKF ने भारतीय पुरुष और महिला की टीम रवाना कर दी है, लेकिन उसे पहले कबड्डी में महिला टीम को झटका लगा है, क्योंकि रेडर सोनाली शिंगटे को बाहर होना पड़ा है।
अब सोनाली की जगह, मुस्कान मालिक को शामिल किया गया है। Sonali Shingte एशियन टीम से बाहर क्यों हुई? इसके बारे में आगे बताया गया है। पहले जानिए कि कबड्डी खेल को 11वें एशियाई खेलों बीजिंग 1990 में एक अनुशासन के रूप में शामिल किया गया था।
महिला कबड्डी को 2010 एशियाई खेलों गुआंगज़ौ में शामिल किया गया था। वहां भारतीय महिला टीम ने कबड्डी का गोल्ड मेडल जीता। इंचियोन 2014 में आयोजित अगले एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने अपने स्वर्ण पदक का बचाव किया।
जकार्ता एशियाई खेल 2018 कबड्डी के खेल के लिए क्रांतिकारी साबित हुए। ईरान की महिला कबड्डी टीम ने वहां स्वर्ण पदक जीता। वहां भारतीय महिला कबड्डी टीम को सिल्वर मेडल पर संतोष करना पड़ा। चीन का हांग्जो 19वें एशियाई खेलों की मेजबानी करेगा।
Asiad 2022 में कबड्डी मैच कब होंगे?
Raider Sonali Shingte ruled Out Of Asiad 2022: 2 से 7 अक्टूबर तक कबड्डी मैच निर्धारित हैं। सभी मैच चीन के जियाओशान गुआली स्पोर्ट्स सेंटर हांगझू में होंगे। फिलहाल सभी टीमें प्रतियोगिता के लिए जमकर अभ्यास कर रही हैं।
चीन में एशियन गेम्स के लिए रवाना होने से पहले भारतीय महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। सोनाली शिंगटे अब टीम में नहीं रहेंगी। टीम कैंप में प्रैक्टिस के दौरान उन्हें चोट लग गई। अब उनकी जगह मुस्कान मलिक (Muskan Malik) लेंगी।
एशियाई खेल 2023 के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम
महिला कबड्डी टीम भी प्रतिभाशाली और दृढ़निश्चयी एथलीटों से भरी हुई है। जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
अक्षिमा, ज्योति, पूजा, प्रियंका, पुष्पा, साक्षी कुमारी, रितु नेगी, निधि शर्मा, सुषमा शर्मा, स्नेहल शिंदे, मुस्कान मालिक
यह भी पढ़ें: 2023-24 National Kabaddi Championships Calendar जारी