PKL 10 Auction B Category Player List: बहुप्रतीक्षित वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की नीलामी अब संपन्न हो चुकी है। 2 दिनों के भीतर मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में 200 से अधिक खिलाड़ियों की नीलामी हुई।
A कैटिगरी के खिलाड़ियों पर बोली लगने के बाद, B कैटिगरी के खिलाड़ी बेचे गए। पवन कुमार सहरावत 2.605 करोड़ के साथ पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। तेलुगु टाइटंस उन्हें लेकर आए।
प्रतिभाशाली सिद्धार्थ देसाई को हरियाणा स्टीलर्स ने 1 करोड़ में खरीदा। युवा रेडर आशु मलिक दबंग दिल्ली केसी के लिए रेड करेंगे क्योंकि वे उनकी सेवाएं 96 25 लाख रुपये में लेकर आए हैं। उसके लिए FBM कार्ड का उपयोग किया गया।
बता दें कि प्रो कबड्डी 10 में B कैटिगरी की लिस्ट (PKL 10 Auction B Category Player List) में आशु मलिक सबसे महंगे खिलाड़ी है। उन्हे दबंग दिल्ली के FBM कार्ड के जरिए अपने पाले में शामिल किया। तो आइए यहां जानते है कि PKL 10 ऑक्शन के C कैटिगरी में कौन सा प्लेयर कितने में बिका और किस टीम में खरीदा।
PKL 10 Auction B Category Player List
विदेशी ऑल राउंडर:
- मोहम्मद नबीबख्श – गुजरात जायंट्स – 22 लाख
डोमेस्टिक ऑल राउंडर:
- अरकम शेख – गुजरात जायंट्स – 20.25 लाख (एफबीएम)
- नितिन रावल – बंगाल वॉरियर्स – 30 लाख
डोमेस्टिक डिफेंडर:
- गिरीश एर्नाक – यू मुंबा – 20 लाख
- महेंद्र सिंह – यू मुंबा – 40.25 लाख
- शुभम शिंदे – बंगाल वॉरियर्स – 30.25 लाख (FBM)
- सोमबीर – गुजरात जाइंट्स – 26.25 लाख
- विशाल – बेंगलुरु बुल्स – 20 लाख
- सुनील नरवाल – दबंग दिल्ली केसी 20 – लाख
डोमेस्टिक रेडर:
- श्रीकांत जाधव – बंगाल वॉरियर्स – 35.25 लाख (FBM)
- आशु मलिक – दबंग दिल्ली केसी – 96.25 लाख (FBM)
- गुमान सिंह – यू मुंबा – 85 लाख (FBM)
- मीटू – दबंग दिल्ली केसी – 93 लाख
- पवन कुमार सहरावत – तेलुगु टाइटंस – 2.605 करोड़
- विकास कंडोला – बेंगलुरु बुल्स – 55.25 लाख (FBM)
- सिद्धार्थ देसाई – हरियाणा स्टीलर्स – 1 करोड़
- चंद्रन रंजीत – हरियाणा स्टीलर्स – 62 लाख
ज्ञात हो कि Pro Kabaddi League के नौवें सीजन में विवरशिप के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया था, IPL के बाद PKL सबसे ज्यादा देखें जानें वाली स्पोर्टस लीग रही है। उसी तरह उम्मीद लगाई जा रही है कि PKL 10 और भी ज्यादा रोमांचक होगा।
Also Read: Top 10 Kabaddi Raiders | कबड्डी इतिहास के टॉप 10 रेडर्स