Indian Women’s kabaddi Team Coach in Asiad 2022: चीन के हांग्जो (Hangzhou) शहर में इस बार 19 एशियन गेम्स का आयोजन शुरू हों चुका है। भारत में इस बार एथलीट का सबसे बड़ा जत्था भेजा है।
कई खेल शुरू हो चुके है, वहीं अब एशियन गेम्स 2022 में कबड्डी का खेल 2 से 7 अक्टूबर तक निर्धारित है। फिलहाल में भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीम को चीन के लिए रवाना कर दिया गया है।
भारतीय पुरुष कबाड़ी टीम में पवन सहरावत (Pawan Sehrawat) को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं टीम में अर्जुन देशवाली, सुरजीत सिंह, सुनील कुमार, प्रवेश भैंसवाल, नवीन कुमार, असलम इनामदार जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल है।
Asiad 2022: Indian Women’s kabaddi Team का Coach कौन?
वहीं अगर भारतीय महिला टीम की बात करें तो भारतीय टीम की पूर्व कप्तान तेजस्विनी बाई (Tejaswini Bai) को कोच की कमान सौंपी गई हैं। वह कविता सेल्वराज के साथ कोचिंग करेंगी। टीम को ट्रेनिंग देने में जैसिंथा उनकी पार्टनर होंगी।
इसके अलावा भारतीय महिला टीम की कमान रितु नेगी (Ritu Negi) को सौंपी गई हैं।
Asiad 2022 में कबड्डी मैच कब होंगे?
ज्ञात हों कि 2 से 7 अक्टूबर तक कबड्डी मैच निर्धारित हैं। सभी मैच चीन के जियाओशान गुआली स्पोर्ट्स सेंटर हांगझू में होंगे। फिलहाल सभी टीमें प्रतियोगिता के लिए जमकर अभ्यास कर रही हैं।
चीन में एशियन गेम्स के लिए रवाना होने से पहले भारतीय महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। सोनाली शिंगटे अब टीम में नहीं रहेंगी। टीम कैंप में प्रैक्टिस के दौरान उन्हें चोट लग गई। अब उनकी जगह मुस्कान मलिक (Muskan Malik) लेंगी।
एशियाई खेल 2023 के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम
महिला कबड्डी टीम भी प्रतिभाशाली और दृढ़निश्चयी एथलीटों से भरी हुई है। जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
अक्षिमा, ज्योति, पूजा, प्रियंका, पुष्पा, साक्षी कुमारी, रितु नेगी, निधि शर्मा, सुषमा शर्मा, स्नेहल शिंदे, मुस्कान मालिक
एशियन गेम्स 2022 में कबड्डी से बड़ी उम्मीदें
Indian Women’s kabaddi Team Coach in Asiad 2022: एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का भी शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, भारतीय टीम ने अब तक 3 स्वर्ण पदक अपने नाम किए है। वहीं इस बार भारतीय महिला टीम चौथे स्वर्ण पदक की तलाश में होगी।
यह भी पढ़ें: Asiad 2022 में Indian Men’s kabaddi Team का Coach कौन है?