ads banner
ads banner
ads banner buaksib
ads banner
ads banner buaksib
ads banner
समाचारLittle Giants programme से प्रोफेशनल कबड्डी खिलाड़ी मिलेंगे: कोच राम मेहर

Little Giants programme से प्रोफेशनल कबड्डी खिलाड़ी मिलेंगे: कोच राम मेहर

Little Giants programme से प्रोफेशनल कबड्डी खिलाड़ी मिलेंगे: कोच राम मेहर

Little Giants programme: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) फ्रेंचाइजी गुजरात जायंट्स के कोच राम मेहर सिंह का मानना ​​है कि अब समय आ गया है कि कबड्डी जैसा खेल गुजरात और पूरे विश्व में नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।

गुजरात जायंट्स के कोच राम मेहर सिंह को विश्वास है कि गुजरात जायंट्स का लिटिल जायंट्स प्रोग्राम (Little Giants programme) इस कड़ी में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

कबड्डी को बड़ा खेल बनाए: राम मेहर

अपने बयान में राम मेहर सिंह ने कहा कि गुजरात में कबड्डी के खेल को बड़ा बनाने का समय आ गया है और लिटिल जायंट्स प्रोग्राम इसमें हमारी मदद कर सकता है। बता दें कि लिटिल जायंट्स प्रोग्राम पिछले साल शुरू किया गया था।

गुजरात ने कोच का यह भी कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम (Little Giants programme) जमीनी स्तर के टैलेंट को उठाने में बहुत योगदान देते है और स्टेट गेम प्रोफाइल को उठाने का काम करते है।

राम मेहर सिंह ने कहा, लिटिल जायंट्स के लिए महाराष्ट्र कबड्डी क्लब और हरियाणा अकादमियों जैसे बड़े नामों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए, हमें अधिक जागरूकता पैदा करनी चाहिए।

इस कार्यक्रम का एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य यह है कि राज्य अधिक से अधिक प्रोफेशनल कबड्डी खिलाड़ी तौयार कर सकें।

Little Giants programme 4 शहरों में आयोजित

लिटिल जायंट्स कार्यक्रम वर्तमान में चार प्रमुख शहरों – अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा और राजकोट में चल रहा है। जल्द ही, टीम राज्य भर में प्लेयर ट्रायल आयोजित करेगी जो उन्हें खेल के बारे में चर्चा पैदा करने में मदद करेगी और इससे लोगों में रुचि भी पैदा होगी।

लिटिल जायंट्स प्रोग्राम का दूसरा सीज़न

लिटिल जायंट्स प्रोग्राम का दूसरा सीज़न जल्द ही शुरू होने वाला है। उद्घाटन संस्करण में, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट के 224 से अधिक स्कूलों के 3,000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। आगामी संस्करणों में संख्या बढ़ने की उम्मीद है

राम मेहर सिंह ने कहा, इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों का पालन-पोषण करने में मदद मिल सकती है। हमने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया, हर किसी को और हमारे देश को गौरवान्वित किया।”

ये भी पढ़े: Deepak Hooda के kabaddi Career पर एक नजर

Aditya Jaiswal
Aditya Jaiswalhttps://prokabaddilivescore.com/
आपका प्रो कबड्डी सूचना स्रोत। नवीनतम कबड्डी समाचार संवाददाताओं में से एक जो खेल पर कहानियां और रिपोर्ट लिखता है।

प्रो कबड्डी न्यूज़ इन हिंदी

कबड्डी हिंदी लेख