ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
समाचारPKL 10: हरियाणा के खिलाड़ियों पर हुई पैसों की जमकर बारिश

PKL 10: हरियाणा के खिलाड़ियों पर हुई पैसों की जमकर बारिश

PKL 10: हरियाणा के खिलाड़ियों पर हुई पैसों की जमकर बारिश

PKL 10: प्रो कबड्डी लीग का 10वां सीजन (Pro Kabaddi League Season 10) दो दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में खेलने वाले खिलाड़ियों की बोली की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस सीजन की बोली में हरियाणा (Haryana) के खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। क्योंकि ऐसी कोई फ्रेंचाइजी नहीं बची, जिसमें हरियाणा के खिलाड़ी नहीं हैं।

हम यह भी कह सकते हैं कि किसी भी फ्रेंचाइजी नें हरियाणा के खिलाड़ियों के बिना टीम नहीं बनाई है। यही नहीं हरियाणा के खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई हैं। कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनकी बोल एक करोड़ रूपये के आसपास रही।

बेंगलुरु बुल्स 15 और गुजरात टाइटंस 14 नें इस बार हरियाणा के खिलाड़ियों पर सबसे अधिक भरोसा किया है। जिनके पीछे हरियाणा स्टीलर्स की टीम है। इन टीमों के अन्दर आधे से भी अधिक खिलाड़ी हरियाणा के हैं। सभी फ्रेंचाइसी में कुल मिलाकर 110 हरियाणा के खिलाड़ी शामिल है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के मुख्यमंत्री ने Pawan Sehrawat को किया सम्मानित

PKL 10: किस फ्रेंचाइजी में हरियाणा के कितने खिलाड़ी हैं

फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की संख्या

जयपुर पिंक पैंथर्स 06

यूपी योद्धा 06

पटना पाइरेट्स 10

यू मुंबा 06

तेलगु टाइटंस 09

पुनेरी पलटन 04

बंगाल वारियर्स 03

गुजरात जायंट्स 14

दबंग दिल्ली 13

बेंगलुरु बुल्स 15

हरियाणा स्टीलर्स 11

तमिल थलाइवाज 05

PKL 10: एमडीयू के आठ खिलाड़ियों का चुनाव
प्रो कबड्डी सीजन-10 में खेलने वाले सात खिलाड़ियों का चुनाव महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में से किया गया है। इन खिलाड़ियों में सौरभ नांदल, अमिन आंतिल, रोहित शर्मा, यश हुड्डा, अंकित, मोहित नांदल और कपिल शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी एमडीयू हुई अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में भी खेल चुके हैं।

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप के लिए एमडीयू की टीम का भी चुनाव हो चुका है। कबड्डी कोच प्रवीण कुमार के मुताबिक प्रो कबड्डी में हमेशा से एमडीयू के खिलाड़ियो की भागीदारी रहती है।

PKL 10: इन खिलाड़ियों पर लगी है 50 लाख से अधिक की बोली

आशु मलिक 97.50 लाख

मीतू शर्मा 93.50 लाख

मंजीत दहिया 92.30 लाख

विजय मलिक 82.50 लाख

गुमान सिंह 85 लाख

राहुल सेलपाड़ 40.50 लाख

रोहित गुलिया 58.50 लाख

विकास खंडोला 55.35 लाख

PKL 10: पूर्व स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार
प्रो कबड्डी के स्टार खिलाड़ी और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दीपक निवास हुड्डा को इस बार किसी नें नहीं खरीदा। इसी प्रकार से संदीप नरवाल को भी इस बार कोई खरीदार नहीं मिला। ये दोनों खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी हैं। इनके साथ ही अमित हुड्डा, संदीप ढुल, राजेश नरवाल और सुरेंद्र नाडा को भी इस बार किसी नें नहीं खरीदा।

ये सभी खिलाड़ी प्रो कबड्डी में स्टार होते थे। ये खिलाड़ी जिस भी टीम में होते थे, उस टीम की हार जीत का फैसला इनके प्रदर्शन से तय होता था। लेकिन इस सीजन में फ्रेंचाइजी ने नए खिलाड़ियों पर अधिक भरोसा किया है।

खेल विभाग हरियाणा के कबड्डी कोच नवीन कुमार कहा कि, “हमेशा से प्रो कबड्डी में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। इस बार भी बोली में सभी फ्रेंचाइजी ने हरियाणा के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है। इसलिए 50 प्रतिशत से अधिक खिलाड़ी हरियाणा से चुने गए हैं। प्रो कबड्डी प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक बहतर मंत है। जिससे वे अपनी प्रतिभा को और निखार सकते हैं और रातों रात खिलाड़ी अमीर बन गए हैं”

  • कबड्डी टूर्नामेंट सीरीज
  • PKL
  • PKL 10

प्रो कबड्डी न्यूज़ इन हिंदी

कबड्डी हिंदी लेख