PKL 10: यू मुंबा (U Mumba) ने प्रो कबड्डी लीग 2023 की नीलामी (Pro Kabaddi League 2023 Auction) से पहले अपने अधिकांश शीर्ष खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। फ्रेंचाइजी ने नौ खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, जिनमें चार विशिष्ट खिलाड़ी और इतने ही मौजूदा नए युवा खिलाड़ी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Asian Games: ईरान की महिला कबड्डी टीम ने की यहां प्रैक्टिस
इस टीम में अनुभवी डिफेंडर रिंकू और सुरिंदर सिंह पीकेएल 10 सीजन के लिए फिर से वापसी करेंगे। विशेष रूप से, सुरिंदर सिंह पिछले संस्करण में यू मुंबा के कप्तान थे और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रबंधन डिफेंडर के साथ जारी रहेगा।
जय भगवान फ्रेंचाइजी द्वारा बरकरार रखे जाने वाले दो ‘एलीट’ रेडर्स में से एक हैं। अनुभवी रेडर के लिए पिछला सीजन भूलने योग्य रहा, जहां उन्होंने 19 मैचों से केवल 82 अंक जुटाए। उनका फॉर्म टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि वे इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्सुक होंगे। यू मुंबा पिछले साल अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही थी और अब इस बार टीम जीत के साथ इस सीजन को खत्म करना चाहेगी।
पिछले संस्करण में हेइदराली एकरामी का प्रदर्शन भी फीका रहा था। रेडर पीकेएल 9 में 12 मैचों में केवल 34 अंक ही हासिल कर पाया। वह एक और सीजन के लिए यूमुंबा फ्रेंचाइजी के साथ वापस आएगा।
इस सीजन में जिन युवा खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। उनमें से एक हैं शिवम। रेडर ने पिछले साल केवल पांच मैचों में हिस्सा लिया था और इस संस्करण में उन्हें अधिक मौके मिलने की उम्मीद है।
शिवांश ठाकुर, प्रणय राणे, रूपेश और सचिन चार अन्य युवा हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए बरकरार रखा है। विशेष रूप से, फ्रेंचाइजी ने प्रो कबड्डी लीग 2023 सीजन के लिए एक नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। ईरान के घोलमरेजा मजांदरानी अनिल चपराना की जगह लेंगे।
पीकेएल के इतिहास में पहले अंतरराष्ट्रीय कोच मजांदरानी ने 2018 पीकेएल सीजन में यू मुंबा फ्रेंचाइजी को भी कोचिंग दी थी। टीम जोन ए अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही और प्लेऑफ में जगह बनाई।
PKL 10: प्रो कबड्डी लीग 2023 से पहले यू मुंबा द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ी
रिटेन कए गए खिलाड़ी
रिटेन किए गए एलिट प्लेयर्स की लिस्ट
1.सुरिंदर सिंह
2.जय भगवान
3.रिंकू
4.हेइदराली एकरामी
बरकरार युवा खिलाड़ी
1.शिवम
ये भी पढ़ें- PKL 10: Jaipur Pink Panthers द्वारा रिलीज और रिटेन खिलाड़ी
मौजूदा नए युवा खिलाड़ियों की लिस्ट
1.शिवांश ठाकुर,
2.प्रणय विनय राणे,
3.रूपेश,
4.सचिन
रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट
1.गुमान सिंह
2.आशीष नरवाल
3.अंकुश नरवाल
4.कमलेश
5.विराज लांडगे
6.विशाल माने
7.किरण मगर
8.राजकुमार
9.मोहित कालेर
10.सत्यवान
11.हरेंद्र कुमार
12.राहुल रावल
13.घोलमब्बास
PKL 10: कब शुरू होगा पीकेएल
प्रो कबड्डी लीग के ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स ने एक स्पोर्ट्स कैलेंडर प्रोमो जारी किया है, जिससे यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि लीग नवंबर के महीने में होगी।
PKL 10: इस सीज़न 10 की नीलामी 8 और 9 सितंबर 2023 को होने वाली है। नीलामी से पहले टीमों में बड़े बदलाव हो रहे हैं। न्यू यंग प्लेयर्स (NYP) कैटेगरी के खिलाड़ियों को टीमों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है और प्रशंसक इस बार इस सीजन का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।