ads banner
ads banner
ads banner buaksib
ads banner
ads banner buaksib
ads banner
खेलPKL 10: Dabang Delhi के Head Coach होंगे रामबीर सिंह खोखर

PKL 10: Dabang Delhi के Head Coach होंगे रामबीर सिंह खोखर

PKL 10: Dabang Delhi के Head Coach होंगे रामबीर सिंह खोखर

Head Coach of Dabang Delhi in PKL 10: वीवो प्रो कबड्डी लीग, भारत की दूसरी सबसे लोकप्रिय खेल लीग अक्टूबर 2022 में वापस आ गई थी। नई प्रतिभाओं की खोज के साथ ही प्रसारण आदि जैसे कई मानकों का सीजन 9 बहुत ही ज्यादा सफल रहा है।

बता दें सीजन 9 व्यूवरशिप के मामले पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। PKL 9 भारत में IPL के बाद सबसे ज्यादा देखें जानें वाला लीग बन गया है।

इस सीजन 9 में 132 लीग मैच और 5 मैच यानी कुल 137 मैच खेले गए। जयपुर पिंक पैंथर्स ने दो महीने के सीजन के बाद 17 दिसंबर 2022 को अपना दूसरा खिताब जीता।

भारत और अन्य देशों जैसे ईरान, श्रीलंका, जापान, दक्षिण कोरिया के कई खिलाड़ी हर सीजन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। कबड्डी का खेल दुनिया भर में लोकप्रिय हो रहा है।

जल्द शुरू होगा PKL 10

प्रो कबड्डी लीग का दसवां संस्करण जल्द ही निर्धारित किया जाएगा। इससे पहले नीलामी होगी। फिलहाल सीजन 10 और इसकी नीलामी की तारीखों के बारे में कोई अपडेट नहीं है।

नीलामी से पहले टीमों में हो रहे हैं बड़े बदलाव रामबीर सिंह खोखर (Rambir Singh Khokhar) को सीजन 8 की चैंपियन दबंग दिल्ली केसी का हेड कोच (Head Coach of Dabang Delhi in PKL 10) नियुक्त किया गया है। वह भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कोच हैं।

दिल्ली ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

दबंग दिल्ली ने इस बात का ऐलान अपने सोशल मीडिया पर किया। खोखर और सहायक कोच अजय ठाकुर के मार्गदर्शन में, टीम अपना दूसरा खिताब जीतकर गौरव वापस लाने की कोशिश करेगी।

दंबंग दिल्ली अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए तेलुगु टाइटन्स के मुख्य कोच (Head Coach of Dabang Delhi in PKL 10) का टीम में स्वागत किया है। उन्होंने लिखा, कबड्डी में हमारी टीम का नेतृत्व करने वाले सबसे अनुभवी कोचों में से एक को पाकर रोमांचित हूं!

PKL की बढ़ी लोकप्रियता

गौरतलब है कि प्रो कबड्डी लीग की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा जा रही है। हर हर PKL पहले से भी ज्यादा रोमांचक हो जाता है। PKL ने न सिर्फ कबड्डी खेल को उजागर किया है, बल्कि कबड्डी के खिलाड़ियों को एक नई दिशा दिखाने का काम किया, जिस वजह से अब उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान जाने लगा है।

ये भी पढ़े: 

  • कबड्डी टूर्नामेंट सीरीज
  • PKL 10
Aditya Jaiswal
Aditya Jaiswalhttps://prokabaddilivescore.com/
आपका प्रो कबड्डी सूचना स्रोत। नवीनतम कबड्डी समाचार संवाददाताओं में से एक जो खेल पर कहानियां और रिपोर्ट लिखता है।

प्रो कबड्डी न्यूज़ इन हिंदी

कबड्डी हिंदी लेख