ads banner
ads banner
ads banner buaksib
ads banner
ads banner buaksib
ads banner
घरेलूसौराष्ट्र तमिल संगम पहल के तहत गुजरात मे आयोजित होगा Sports fest

सौराष्ट्र तमिल संगम पहल के तहत गुजरात मे आयोजित होगा Sports fest

सौराष्ट्र तमिल संगम पहल के तहत गुजरात मे आयोजित होगा Sports fest

Sports fest in Gujarat: सौराष्ट्र और तमिलनाडु के बीच प्राचीन संबंधों का जश्न मनाने के लिए सौराष्ट्र तमिल संगम पहल के हिस्से के रूप में, दोनों राज्यों के ओलंपिक संघों के तहत गुजरात में एक खेल उत्सव आयोजित किया जाएगा।

यह महोत्सव (Sports fest) भावनगर में 19 से 22 अप्रैल के बीच संभावित रूप से आयोजित किया जाना है।

राज्य सरकार की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, खेल उत्सव- स्पोर्ट्स चैलेंजर्स ट्रॉफी- में टेनिस, टेबल टेनिस, कबड्डी (Kabaddi), तैराकी और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

Sports fest कब होगा?

सौराष्ट्र तमिल संगमम कार्यक्रम 17 से 30 अप्रैल के बीच निर्धारित है। आयोजन के लिए तमिलनाडु से राज्य के लोगों को लाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। पहली ट्रेन 17 अप्रैल को मदुरै से आएगी।

उफान पर कबड्डी का सीजन

ज्ञात हो कि भारत में इस समय कबड्डी का सीजन जोरों-शोरों से चल रहा है। कई स्थानीय, जिला स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं, उनमें से कुछ निर्धारित हैं।

PKL ने बनाया कबड्डी का फैन

कबड्डी को घर घर तक पहुंचाने में प्रो कबड्डी लीग का सबसे बड़ा हाथ रहा है, क्योंकि PKL के शुरू होने के बाद से भारत के सबसे पुराने खेल के तरह फिर से लोगों का रुझान बड़ा है। जिस वजह से अब प्रत्येक राजों में जिला स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित करवाएं जा रहे है।

अभी हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स सम्पन्न हुआ, जिसमें हरयाणा की टीम कबड्डी चैंपियन बनी। सबसे अंतरराष्ट्रीय मंच जूनियर वर्ल्ड कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज होने जा रहा है, जिसमें अलग अलग देश हिस्सा लेंगे।

बता दें कि प्रो कबड्डी 9 IPL के बाद दूसरा सबसे ज्यादा देखें जाने वाला लीग है। उम्मीद है कि PKL 10 और भी ज्यादा रोमंचक होगा।

ये भी पढ़े: 

Aditya Jaiswal
Aditya Jaiswalhttps://prokabaddilivescore.com/
आपका प्रो कबड्डी सूचना स्रोत। नवीनतम कबड्डी समाचार संवाददाताओं में से एक जो खेल पर कहानियां और रिपोर्ट लिखता है।

प्रो कबड्डी न्यूज़ इन हिंदी

कबड्डी हिंदी लेख