ads banner
ads banner
ads banner buaksib
ads banner
ads banner buaksib
ads banner
खेलKIYG 2022 में पहले दिन Kabaddi का परिणाम क्या रहा? जानिए

KIYG 2022 में पहले दिन Kabaddi का परिणाम क्या रहा? जानिए

KIYG 2022 में पहले दिन Kabaddi का परिणाम क्या रहा? जानिए

KIYG 2022 Kabaddi Result: खेलो इंडिया कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा जनवरी 2018 में शुरू किया गया था। यह हमारे देश में खेले जाने वाले सभी खेलों के लिए एक मजबूत रूपरेखा तैयार करके भारत में खेल संस्कृति को जमीनी स्तर पर पुनर्जीवित करना था और भारत को एक महान खेल राष्ट्र के रूप में स्थापित करना था।

भारतीय केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से 5वें खेलो इंडिया गेम्स मध्य प्रदेश 2022 का आयोजन किया है। खेलो इंडिया (KIYG 2022) में कबड्डी मैच (Kabaddi Match) 5 फरवरी से शुरू कर दिए गए हैं।

इंदौर कबड्डी मैचों का आयोजन स्थल

अभय प्रशाल स्पोर्ट्स क्लब, इंदौर कबड्डी मैचों का आयोजन स्थल है। इससे पहले ग्रुप स्टेट मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 9 फरवरी को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे।

KIYG 2022 के पहले दिन के परिणाम इस प्रकार रहे:

लड़कों की कैटेगरी:

1) उत्तर प्रदेश 64 – 26 चंडीगढ़

2) राजस्थान 55 – 33 मध्य प्रदेश

3) बिहार 32 – 38 महाराष्ट्र

4) दिल्ली 59 – 30 चंडीगढ़

लड़कियों की कैटेगिरी:

1) हरियाणा 42 – 25 महाराष्ट्र

2) बिहार 59 – 24 चंडीगढ़

3) तेलंगाना 28 – 46 मध्य प्रदेश

4) हिमाचल प्रदेश 45 – 32 पश्चिम बंगाल

KIYG 2022: कब और कहां देखें?

आइये जानते है कि आप इस इवेंट को कहां और कैसे देख सकते है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 30 जनवरी 2023 से शुरू हो चुका है और 11 फरवरी, 2023 तक चलेगा। खेल आयोजनों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी + हॉटस्टार पर किया जाएगा।

भारत के खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च किया है ताकि खेलों तक आसानी से पहुंचा जा सके।

KIYG 2022 full schedule

  • टेबल टेनिस प्रतियोगिता 30 जनवरी से 3 फरवरी तक अभय प्रशाल में हुई।
  • 31 जनवरी को बास्केटबॉल कांप्लेक्स में बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुई।
  • 4 फरवरी को एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में 1 से 10 फरवरी तक फुटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष) खेली जायेगी।
  • 5 से 10 फरवरी तक अभय प्रशाल में Kabaddi प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
  • 6 से 10 फरवरी तक इंदौर टेनिस क्लब में टेनिस प्रतियोगिता होगी।
  • 6 से 9 फरवरी तक बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में भारोत्तोलन का आयोजन होगा।

फैन्स का ध्यान आकर्षित कर रहा खेलों इंडिया

खेलों से देश भर के प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है क्योंकि इस बार एक एकल आयु वर्ग के साथ अंडर-18 लड़के और लड़कियां दोनों ही अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ अपने-अपने राज्यों को गौरवान्वित करने की कोशिश कर रहे है।

ये भी पढ़ें: जानिए kabaddi Player Pawan Sehrawat के बारे में 10 खास बातें

Aditya Jaiswal
Aditya Jaiswalhttps://prokabaddilivescore.com/
आपका प्रो कबड्डी सूचना स्रोत। नवीनतम कबड्डी समाचार संवाददाताओं में से एक जो खेल पर कहानियां और रिपोर्ट लिखता है।

प्रो कबड्डी न्यूज़ इन हिंदी

कबड्डी हिंदी लेख